गोपनीयता नीति
हम कम से कम जानकारी लेते हैं, और सिर्फ उसी काम के लिए जिसके लिए आपने दी है।
इस पेज पर
यह नीति एग्रीवाणी (agrivaani.kisaanu.com) पर लागू होती है, जिसे JayKisaanu Agritech Private Limited चलाती है। यह डिजिटल व्यक्तिगत डेटा संरक्षण अधिनियम, 2023 (DPDP) के हिसाब से लिखी गई है।
हम कौन सी जानकारी लेते हैं
- संपर्क फॉर्म: नाम, ईमेल, मोबाइल नंबर (अगर आप दें) और आपका संदेश। इसका इस्तेमाल सिर्फ जवाब देने के लिए होता है।
- न्यूजलेटर: आपका ईमेल पता, हफ्ते का न्यूजलेटर भेजने के लिए।
- मौसम और मंडी टूल: अगर आप अपना जिला या लोकेशन चुनते हैं, तो वह आपके फोन के ब्राउजर में ही रहती है। मौसम और भाव लाने के लिए सिर्फ जिले का कोड भेजा जाता है, जो हमारे सर्वर पर सहेजा नहीं जाता।
- मौसम अलर्ट (सिर्फ अगर आप चालू करें): आपके ब्राउजर का पुश पता और उसकी चाबियां, आपका जिला, चुने गए अलर्ट प्रकार, मंडी भाव अलर्ट चुना हो तो आपकी फसलें, सहमति का समय, और आज कितने अलर्ट भेजे गए। एक ही अलर्ट दोबारा न जाए, इसके लिए भेजे गए अलर्ट का नंबर 8 दिन तक रखा जाता है। IP पता, फोन की जानकारी या लोकेशन नहीं रखी जाती। अलर्ट आपके ब्राउजर की कंपनी की पुश सेवा (जैसे Google, Mozilla, Apple या Microsoft) के जरिए पहुंचते हैं। दिन में ज्यादा से ज्यादा 2 आम अलर्ट आते हैं, और सरकारी मौसम चेतावनी अलग से दिन में 3 तक। मेरी पसंद में “अलर्ट बंद करें” या “सब मिटाएं” दबाते ही यह सारी जानकारी हमारे सर्वर से हट जाती है।
- ऐप और ऑफलाइन: एग्रीवाणी को ऐप की तरह इंस्टॉल करने पर पढ़े गए पेज और पिछला मौसम और भाव आपके फोन के ब्राउजर में रखे जाते हैं, ताकि बिना नेट के भी दिखें। यह हमारे पास नहीं आता। ब्राउजर की साइट सेटिंग से इसे कभी भी मिटा सकते हैं।
- सर्वर लॉग: IP पता, ब्राउजर और समय, सुरक्षा और गड़बड़ी ढूंढने के लिए, 180 दिन तक।
साइन इन, टिप्पणी, न्यूजलेटर और पढ़ने की गिनती
- Google से साइन इन (सिर्फ अगर आप करें): Google खाते का नंबर (ID), ईमेल, नाम, खाता बनने और आखिरी बार आने का समय। फोटो, Google के टोकन या पासवर्ड नहीं रखे जाते।
- टिप्पणियां: आपकी लिखी बात, आपका नाम और समय। हर टिप्पणी संपादक की मंजूरी के बाद ही दिखती है, और उसके साथ सिर्फ नाम दिखता है, ईमेल नहीं। एक साथ बहुत सारी टिप्पणियां रोकने के लिए आपका IP पता थोड़ी देर सर्वर की मेमोरी में गिना जाता है। उसे कहीं लिखकर नहीं रखा जाता।
- न्यूजलेटर: ईमेल, भाषा, सहमति का समय और सदस्यता कहां से ली गई। पुष्टि ईमेल का बटन दबाने के बाद ही न्यूजलेटर आता है (Google से साइन इन करके लें तो तुरंत, क्योंकि Google ईमेल पक्का कर चुका है)। ईमेल Amazon SES (Amazon Web Services) से भेजे जाते हैं। हर ईमेल में एक क्लिक में सदस्यता छोड़ने का लिंक होता है।
- पढ़ने की गिनती: हर खबर दिन में कितनी बार पढ़ी गई। इसके लिए कोई कुकी नहीं लगती और पढ़ने वाले की कोई जानकारी नहीं रखी जाती, सिर्फ खबर का नंबर और गिनती।
- कितने समय तक: खाता और टिप्पणियां तब तक, जब तक आप उन्हें न मिटाएं। पुष्टि न हुई सदस्यता 7 दिन में मिट जाती है (पुष्टि ईमेल न जा पाया हो तो 90 दिन में), और छोड़ी गई सदस्यता 30 दिन बाद।
- सब मिटाना: मेरी पसंद पेज पर “मेरा खाता और टिप्पणियां मिटाएं” दबाते ही खाता, सारी टिप्पणियां और उसी ईमेल की न्यूजलेटर सदस्यता तुरंत मिट जाती है। न्यूजलेटर हर ईमेल के लिंक से भी बंद कर सकते हैं।
कुकी और एनालिटिक्स
साइन इन करने पर ही एक जरूरी कुकी लगती है, जो आपको 30 दिन तक साइन इन रखती है। साइन इन के दौरान 10 मिनट की एक और कुकी लगती है। विज्ञापन या एनालिटिक्स की कोई कुकी नहीं है।
आपकी जानकारी किसे दी जाती है
हम आपकी जानकारी बेचते नहीं हैं। ईमेल भेजने के लिए Google Workspace (मेलबॉक्स) और Amazon SES (न्यूजलेटर) और वेबसाइट चलाने के लिए Amazon Web Services (मुंबई, ap-south-1) जैसी सेवाएं हमारी ओर से काम करती हैं। इनके अलावा कोई जानकारी सिर्फ तब दी जाती है, जब कानून के तहत मांगी जाए।
आपके अधिकार
आप अपनी जानकारी देखने, सुधारने या हटवाने के लिए कह सकते हैं, और न्यूजलेटर कभी भी बंद कर सकते हैं। इसके लिए शिकायत अधिकारी को info@kisaanu.com पर लिखें। हम 30 दिन के अंदर जवाब देंगे। सारे तरीके आपकी जानकारी के अधिकार पेज पर हैं।
जानकारी कितने समय तक रखते हैं
संपर्क संदेश आखिरी जवाब के बाद 1 साल तक, और न्यूजलेटर का ईमेल तब तक जब तक आप सदस्य हैं। सदस्यता छोड़ने के 30 दिन के अंदर ईमेल मिटा दिया जाता है।
बदलाव
इस नीति में बदलाव होने पर इसी पेज पर नई तारीख के साथ बताया जाएगा।
