आपकी जानकारी के अधिकार
डिजिटल व्यक्तिगत डेटा संरक्षण अधिनियम, 2023 (DPDP) के तहत आप अपनी जानकारी के बारे में ये कदम उठा सकते हैं।
अभी खुद क्या कर सकते हैं
- खाता और टिप्पणियां मिटाएं: मेरी पसंद पेज पर ‘मेरा खाता और टिप्पणियां मिटाएं’ दबाएं।
- मौसम अलर्ट बंद करें: मेरी पसंद में ‘अलर्ट बंद करें’ या ‘सब मिटाएं’ दबाएं।
- न्यूजलेटर बंद करें: हर न्यूजलेटर ईमेल में सदस्यता छोड़ने का लिंक होता है।
- फोन में रखी जानकारी: चुना हुआ जिला और पढ़े गए पेज आपके ब्राउजर में ही रहते हैं। ब्राउजर की साइट सेटिंग से इन्हें कभी भी मिटा सकते हैं।
हमसे क्या मांग सकते हैं
- देखना: हमारे पास आपकी कौन सी जानकारी है।
- सुधारना: गलत या अधूरी जानकारी ठीक करवाना।
- मिटाना: अपनी जानकारी हटवाना।
- सहमति वापस लेना: अलर्ट, न्यूजलेटर या किसी और काम के लिए दी गई सहमति।
- शिकायत: हमारे जवाब से संतुष्ट न हों तो शिकायत अधिकारी को लिखें।
अनुरोध कैसे भेजें
info@kisaanu.com पर ईमेल करें और विषय में ‘डेटा अनुरोध’ लिखें। ईमेल में ये बातें लिखें:
- आपका नाम, और वह ईमेल जिससे आपने साइन इन किया या न्यूजलेटर लिया
- आप क्या चाहते हैं: देखना, सुधारना, मिटाना या सहमति वापस लेना
- मौसम अलर्ट की बात हो तो आपका जिला
हम 30 दिन के अंदर जवाब देंगे।
हमारे जवाब से भी बात न बने तो आप भारत के डेटा संरक्षण बोर्ड (Data Protection Board of India) में शिकायत कर सकते हैं।
हम कौन सी जानकारी लेते हैं और क्यों, यह गोपनीयता नीति में है।
