टिप्पणी के नियम
टिप्पणियां खबर पर किसान साथियों की बातचीत के लिए हैं। ये नियम सबके लिए हैं।
इस पेज पर
टिप्पणी कैसे दिखती है
- टिप्पणी लिखने के लिए Google से साइन इन करना होता है।
- हर टिप्पणी संपादक के देखने के बाद ही दिखती है। उसके साथ सिर्फ आपका नाम दिखता है, ईमेल नहीं।
- सिर्फ सादे शब्द, 2000 अक्षर तक।
नियम
- खबर के विषय पर ही लिखें।
- गाली, धमकी, या किसी की जाति, धर्म, लिंग या इलाके पर हमला न करें।
- फोन नंबर, WhatsApp ग्रुप या कुछ बेचने की बात न लिखें।
- एक टिप्पणी में 2 से ज्यादा लिंक हों तो वह भेजी नहीं जाती।
- अपनी या किसी और की निजी जानकारी, जैसे घर का पता या आधार नंबर, न लिखें।
संपादक क्या कर सकते हैं
नियम तोड़ने वाली टिप्पणी संपादक रोक सकते हैं या हटा सकते हैं।
शिकायत कैसे करें
किसी टिप्पणी के नीचे ‘शिकायत करें’ दबाएं, या info@kisaanu.com पर उस खबर का लिंक भेजें।
अपनी टिप्पणियां मिटाना
मेरी पसंद पेज पर ‘मेरा खाता और टिप्पणियां मिटाएं’ दबाते ही आपका खाता और सारी टिप्पणियां तुरंत मिट जाती हैं।
