संपादकीय नीति
किसान के काम की खबर, सीधी भाषा में, जांच-परख के बाद।
इस पेज पर
हम क्या छापते हैं
खेती, मंडी, मौसम, सरकारी योजनाएं, नई तकनीक और किसानों की अपनी कहानियां। हर खबर में यह साफ होना चाहिए कि किसान के लिए इसका मतलब क्या है।
जानकारी कहां से आती है
- सरकारी आदेश, PIB और मंत्रालयों की रिलीज, जिनका लिंक हम खबर में देते हैं।
- कृषि विश्वविद्यालय, ICAR और कृषि विज्ञान केंद्रों के विशेषज्ञ।
- किसानों और मंडी से सीधी बातचीत।
- मौसम और चेतावनी के आंकड़े सरकारी और खुले स्रोतों से आते हैं। पूरी सूची डेटा स्रोत पेज पर है।
खबर की जांच
- सरकारी आंकड़े, दाम और योजना की जानकारी छापने से पहले हम उसे मूल स्रोत से मिलाते हैं।
- जिस आदेश या रिलीज पर खबर टिकी है, उसका लिंक खबर में दिया जाता है, ताकि आप खुद देख सकें।
- छपने के बाद कोई गलती मिले तो उसे सुधार नीति के हिसाब से ठीक किया जाता है।
अपने आप बनने वाली रिपोर्ट
कुछ रिपोर्ट, जैसे जिलों के मौसम का हाल, सरकारी और खुले स्रोतों के आंकड़ों से अपने आप बनती हैं। ये आंकड़े कहां से आते हैं, यह डेटा स्रोत पेज पर लिखा है।
ऐसी हर रिपोर्ट पर, खबरों की सूची में भी और खबर के पेज पर भी, ‘स्वचालित रिपोर्ट, संपादकीय निगरानी में’ लिखा होता है। ये AgriVaani Editor नाम से छपती हैं।
संपादकीय निगरानी का मतलब है कि संपादक इन रिपोर्टों को जांचते हैं। इनमें गलती मिलने पर सुधार उसी तरह होता है जैसे बाकी खबरों में।
लेखक और बायलाइन
जिन खबरों पर आकाश, विनायक, आदर्श, रमन या पूजा का नाम है, वे हमारे लेखकों ने लिखी हैं। डेस्क की खबरें और स्वचालित रिपोर्ट AgriVaani Editor नाम से छपती हैं। सभी लेखक हमारी टीम पेज पर हैं।
सुधार
गलती मिलने पर हम खबर में सुधार करते हैं और खबर के नीचे लिखते हैं कि क्या बदला। गलती दिखे तो info@kisaanu.com पर खबर का लिंक और सही जानकारी भेजें। पूरी प्रक्रिया सुधार नीति में है।
विज्ञापन और प्रायोजित खबरें
- पैसे लेकर छपी हर चीज पर साफ लिखा होगा कि वह ‘प्रायोजित’ है।
- विज्ञापन देने वाले खबरों का फैसला नहीं करते।
- मौसम और चेतावनी के आंकड़े सरकारी और खुले स्रोतों से आते हैं। इनमें कोई प्रचार नहीं होता।
विज्ञापन के लिए लिखें: partners@kisaanu.com
Kisaanu से जुड़ी खबरें
एग्रीवाणी, Kisaanu का हिस्सा है। Kisaanu या उसके साथियों की किसी खबर में हम यह रिश्ता साफ बताते हैं, और उस पर ‘Kisaanu से जुड़ी’ लिखा होता है।
आपकी राय
खबर पर राय, नई खबर की जानकारी या शिकायत info@kisaanu.com पर भेजें। टिप्पणी लिखने से पहले टिप्पणी के नियम पढ़ें। शिकायत के लिए शिकायत अधिकारी हैं।
संपादक
पूजा पाठक, info@kisaanu.com
