सीधे खबरों पर जाएं
AgriVaani एग्रीवाणी: खेती का यथार्थ और हिसाबEN English
ताजा

सबके लिए आसान

हम चाहते हैं कि एग्रीवाणी हर किसी के लिए आसानी से चले, कमजोर नेट और छोटे फोन पर भी।

क्या ध्यान रखा है

  • बड़े अक्षर: पेज को जूम करके बड़ा कर सकते हैं, और छोटे फोन पर भी पेज बगल में नहीं खिसकता।
  • स्क्रीन रीडर: हर पेज बताता है कि वह हिंदी में है या अंग्रेजी में। फोटो के साथ उसका विवरण होता है। ‘सीधे खबरों पर जाएं’ दबाकर आप मेनू छोड़कर सीधे खबर पर पहुंच सकते हैं।
  • बटन: बटन और लिंक इतने बड़े रखे हैं कि उंगली से आसानी से दबें।
  • रंग: अक्षर और पीछे के रंग में इतना फर्क रखा है कि धूप में भी पढ़ना आसान रहे।
  • हलचल: फोन में ‘कम हलचल’ (reduce motion) चालू हो तो पेज पर कुछ नहीं हिलता और खबरों की पट्टी रुकी रहती है।
  • कीबोर्ड: पूरा पेज कीबोर्ड से चलता है, और आप जिस चीज पर हैं वह साफ दिखती है।
  • कमजोर नेट: पेज हल्के रखे गए हैं। ऐप इंस्टॉल करने पर पढ़ी हुई खबरें बिना नेट के भी खुलती हैं।

जो अभी कमी है

  • कुछ पुरानी खबरों में फोटो का विवरण सिर्फ खबर का शीर्षक है।
  • हर खबर दोनों भाषाओं में नहीं है। खबर उसी भाषा में है जिसमें लिखी गई।

दिक्कत बताएं

कोई पेज पढ़ने या चलाने में दिक्कत हो तो info@kisaanu.com पर पेज का लिंक और दिक्कत लिखकर भेजें, या +91 9598 547226 पर फोन करें।