मदद और सवाल
एग्रीवाणी इस्तेमाल करने से जुड़े आम सवाल और उनके जवाब।
इस पेज पर
मौसम में अपना जिला कैसे चुनें?
मौसम पेज पर जिले का नाम या पिन कोड लिखें, या अपनी लोकेशन से जिला ढूंढें। चुना हुआ जिला आपके फोन में याद रहता है, और होम पेज पर उसी जिले का मौसम दिखता है।
मंडी भाव कहां देखें?
मंडी भाव पेज पर अभी काम चल रहा है। तब तक अपने जिले का मौसम देखें।
मौसम अलर्ट कैसे चालू या बंद करें?
मेरी पसंद पेज पर अपना जिला चुनें और अलर्ट चालू करें। दिन में ज्यादा से ज्यादा 2 आम अलर्ट आते हैं, और सरकारी मौसम चेतावनी अलग से दिन में 3 तक। बंद करने के लिए उसी पेज पर ‘अलर्ट बंद करें’ दबाएं।
एग्रीवाणी को ऐप की तरह कैसे इंस्टॉल करें?
Android पर Chrome में ऊपर का मेनू (⋮) खोलें और ‘ऐप इंस्टॉल करें’ या ‘होम स्क्रीन में जोड़ें’ दबाएं। iPhone पर Safari में शेयर बटन दबाएं, फिर ‘होम स्क्रीन में जोड़ें (Add to Home Screen)’ चुनें। अलग से कुछ डाउनलोड नहीं करना पड़ता।
बिना नेट के क्या चलता है?
ऐप इंस्टॉल करने पर, जो खबरें आपने पहले पढ़ी थीं, वे बिना नेट के भी खुल जाती हैं। होम पेज पर आपके जिले के मौसम का पिछला अपडेट भी उसके समय के साथ दिखता है। खोज और ताजा मौसम के लिए नेट चाहिए।
भाषा कैसे बदलें?
पेज के ऊपर ‘English’ दबाएं, या फोन पर मेनू में ‘भाषा’ चुनें। अंग्रेजी में होम पेज, विषय, मौसम, खोज और जानकारी वाले पेज हैं। हर खबर उसी भाषा में खुलती है जिसमें वह लिखी गई है।
किसी खबर में गलती दिखे तो क्या करें?
info@kisaanu.com पर खबर का लिंक और सही जानकारी भेजें। पूरी प्रक्रिया सुधार नीति में है।
मेरी टिप्पणी क्यों नहीं दिख रही?
हर टिप्पणी संपादक के देखने के बाद ही दिखती है। टिप्पणी के नियम पढ़ें।
अपनी जानकारी कैसे हटवाएं?
सारे तरीके आपकी जानकारी के अधिकार पेज पर लिखे हैं।
किससे बात करें?
फोन करें: +91 9598 547226 (9598 KISAAN), सोमवार से शुक्रवार, सुबह 11 से शाम 6 बजे। या info@kisaanu.com पर लिखें।
