किसान क्रेडिट कार्ड योजना में बड़े बदलाव की तैयारी, करोड़ों किसानों को कैसे होगा फायदा?image

किसान क्रेडिट कार्ड योजना में बड़े बदलाव की तैयारी, करोड़ों किसानों को कैसे होगा फायदा?

नई दिल्ली: देश के करोड़ों किसानों के लिए एक अच्छी खबर आई है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) योजना के नियमों में बदलाव और उन्हें बेहतर बनाने के लिए नए दिशा-निर्देशों का एक ड्राफ्ट जारी किया है। इसका मकसद योजना का दायरा बढ़ाना, काम करने के तरीके को आसान बनाना और खेती-किसानी की नई जरूरतों को पूरा करना है।

लोन की अवधि को फसल चक्र के साथ तालमेल बिठाने के लिए, KCC की वैलिडिटी को बढ़ाकर 6 साल करने का प्रस्ताव है। रेगुलेटेड संस्थाएं, आम लोग और अन्य स्टेकहोल्डर 6 मार्च, 2026 तक ड्राफ्ट पर टिप्पणियां और सुझाव दे सकते हैं। आरबीआई ने केसीसी ऋण की स्वीकृति और पुनर्भुगतान कार्यक्रम में एकरूपता लाने के लिए फसल सत्रों की अवधि को मानकीकृत करने का प्रस्ताव भी रखा है। इसके तहत कम अवधि में तैयार होने वाली फसलों को 12 माह के चक्र और लंबी अवधि वाली फसलों को 18 माह के चक्र के रूप में परिभाषित किया गया है।

इस मसौदे में केसीसी के तहत निकासी सीमा को प्रत्येक फसल सत्र के लिए फसल की अनुमानित लागत के साथ समायोजित करने का सुझाव दिया गया है, ताकि किसानों को वास्तविक खेती लागत के अनुरूप पर्याप्त ऋण मिल सके। इसके अलावा, मिट्टी की जांच, वास्तविक समय में मौसम पूर्वानुमान और जैविक एवं उत्तम कृषि पद्धतियों के प्रमाणन जैसे तकनीकी खर्चों को भी पात्र मद में शामिल किया गया है।

आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने फरवरी के मौद्रिक नीतिगत वक्तव्य में केसीसी से संबंधित इन संशोधनों की घोषणा की थी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी को पेश बजट में किसानों के लिए कई घोषणाएं की थीं। उन्होंने कहा था कि किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट 3 लाख रुपये से बढ़ाकर 5 लाख रुपये की जाएगी।

===== ENGLISH VERSION =====

Big Changes Ahead for the Kisan Credit Card Scheme: How Will Millions of Farmers Benefit?

New Delhi: There’s great news for millions of farmers across the country. The Reserve Bank of India (RBI) has released a draft of new guidelines aimed at improving the Kisan Credit Card (KCC) scheme. The goal is to expand the reach of the scheme, simplify its operations, and meet the evolving needs of agriculture.

One significant change proposed is to extend the validity of the KCC to six years, aligning loan periods with crop cycles. Regulated entities, the general public, and other stakeholders have until March 6, 2026, to provide comments and suggestions on this draft. The RBI has also suggested standardizing the duration of crop seasons to bring uniformity to KCC loan approvals and repayment schedules. Under this proposal, short-duration crops will be defined within a 12-month cycle, while long-duration crops will fall into an 18-month cycle.

The draft suggests adjusting the withdrawal limit under the KCC to align with the estimated cost of each crop season, ensuring farmers receive adequate loans that reflect their actual farming costs. Additionally, technical expenses such as soil testing, real-time weather forecasting, and certification of organic and superior agricultural practices will now be included as eligible costs.

RBI Governor Sanjay Malhotra announced these amendments related to the KCC in the monetary policy statement in February. Finance Minister Nirmala Sitharaman also made several announcements for farmers in the budget presented on February 1, stating that the limit for the Kisan Credit Card would increase from 3 lakh to 5 lakh rupees.

By AgriVaani Editor - Kisaanu

AgriVaani- Kisaanu, kisaanu.com के Blog और News सेक्शन की संपादकीय पहचान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *