Zee News एनबीडीए //एनबीडीएसए द्वारा निर्धारित स्वतंत्र नियमन एवं मानकों का पालन करता है. अगर आपको Zee News पर दिखाई गई किसी खबर या कार्यक्रम से शिकायत है तो न्यूज़ ब्रॉडकॉस्टिंग एंड डिजिटल स्टेंडर्ड अथॉरिटी को लिखें. ज्यादा जानकारी के लिए www.nbanewdelhi.com पर लॉग ऑन करें. कचरा बना ‘सोना’! यूपी का ये गांव बना तरक्की का नया इंजन, ब्रिटेन से MBA किए युवा ने जलाई आत्मनिर्भरता की मशाल उत्तर प्रदेश का हरदोई जिला उम्मीद की नई रोशनी बनकर उभरा है, जहां पर अब कचरा बोझ नहीं, बल्कि ‘सोना’ बन चुका है, यहां युवा उद्यमी आदि उपेंद्र तिवारी ने कचरे से कंप्रेस्ड बायोगैस (CBG) तैयार कर न सिर्फ ऊर्जा उत्पादन की दिशा बदल दी है. Purvanchal Weather: पूर्वी यूपी में मौसम ने दी फसल कटाई को ‘ग्रीन सिग्नल’! चिलचिलाती धूप और लू से पहले घर ले आएं अपनी मेहनत आंधी-बारिश थमी, अब सूरज बरपाएगा कहर, अयोध्या समेत पूर्वी यूपी में पडेगी झुलसाने वाली गर्मी! Kanpur Weather: पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म, यूपी में बढ़ी धूप की तल्खी, कानपुर में 15 अप्रैल तक हीटवेव जैसे हालात तपता बुंदेलखंड! सूरज बना ‘गर्मी का बादशाह’, झांसी-चित्रकूट में 37°C तक पहुंचा पारा वैश्विक ऊर्जा संकट और अंतरराष्ट्रीय अस्थिरता के बीच जब पूरी दुनिया ईंधन को लेकर चिंता में है, वहीं उत्तर प्रदेश का हरदोई जिला एक नई और मजबूत मिसाल पेश कर रहा है. भैलामऊ गांव में अब कचरा सिर्फ कचरा नहीं रहा, बल्कि ऊर्जा का स्रोत बन चुका है. यहां युवा उद्यमी आदि उपेंद्र तिवारी ने कचरे से कंप्रेस्ड बायोगैस (CBG) तैयार कर ग्रामीण भारत में ऊर्जा आत्मनिर्भरता की नई कहानी लिख दी है. ब्रिटेन से एमबीए करने के बाद भारत लौटे 29 वर्षीय आदि उपेंद्र तिवारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत अभियान और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्वच्छ ऊर्जा व ग्रामीण विकास विजन से प्रेरित होकर इस परियोजना की शुरुआत की. उनकी कंपनी UTM एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड के जरिए वर्ष 2024 में इस बायोगैस प्लांट का निर्माण शुरू हुआ, जो सितंबर 2025 से उत्पादन दे रहा है. वर्तमान में यह प्लांट प्रतिदिन करीब 2.4 टन कंप्रेस्ड बायोगैस तैयार कर रहा है, जिसे सीधे वाहनों में CNG के विकल्प के रूप में उपयोग किया जा रहा है. इसके लिए GAIL और HPCL के साथ त्रिपक्षीय समझौता किया गया है, जिससे गैस की सप्लाई पेट्रोल पंपों और पाइपलाइन नेटवर्क तक पहुंच रही है. युवा उद्यमी आदि उपेंद्र तिवारी के बारे में इस प्लांट की सबसे खास बात इसका कच्चा माल है, गाय का गोबर, गन्ने की खोई, प्रेसमड और फसल अवशेष जैसे पराली जो पहले जलकर प्रदूषण फैलाते थे. अब वही सामग्री ऊर्जा में बदल रही है. इससे न सिर्फ प्रदूषण में भारी कमी आ रही है, बल्कि किसानों को उनके कृषि अवशेष का सीधा आर्थिक लाभ भी मिल रहा है. प्लांट में 60–70 लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिला है, जबकि सैकड़ों लोग अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े हुए हैं. उत्पादन के बाद निकलने वाला फर्मेंटेड ऑर्गेनिक मैन्योर (FOM) और लिक्विड फर्टिलाइजर (LFOM) किसानों के लिए प्राकृतिक खाद बनकर खेतों की उर्वरता बढ़ा रहा है. इसके अलावा स्थानीय युवाओं को तकनीकी प्रशिक्षण, परिवहन और सप्लाई चेन में नए अवसर मिले हैं,जिससे गांव की अर्थव्यवस्था को भी नई रफ्तार मिली है. युवा उद्यमी आदि उपेंद्र तिवारी का कहना है कि आने वाले समय में इस प्लांट की क्षमता को बढ़ाकर 12 टन प्रतिदिन किया जाएगा और पाइपलाइन के जरिए घरों तक गैस पहुंचाने की दिशा में भी काम होगा.हरदोई का यह प्रोजेक्ट अब सिर्फ एक प्लांट नहीं,बल्कि आत्मनिर्भर भारत की जीवंत तस्वीर बन चुका है,जो देश के अन्य जिलों के लिए भी एक प्रेरणादायक मॉडल साबित हो रहा है. युवा उद्यमी आदि उपेंद्र तिवारी ने क्या बताया? इसको लेकर जिला उद्योग केंद्र उपायुक्त हर्ष प्रताप सिंह ने आदि उपेंद्र तिवारी की सराहना की और बताया कि इस प्लांट से हमें ईंधन का एक नए स्रोत प्राप्त हुआ है,यहां अपशिष्ट,पराली और गोबर के जरिए CBG गैस बनाई जा रही है जिसे CNG के विकल्प के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है इस प्लांट से किसानों के अपशिष्ट और गोबर की बिक्री हो जाती है जिससे किसानों को आर्थिक लाभ हो जाता है और रोजगार के अवसर भी स्थानीय लोगों को प्राप्त हो रहे हैं साथ ही पराली जलाने से जो प्रदूषण होता था उससे भी निजात मिल रही है. मथुरा नाव हादसे में 10 की मौत, यमुना की गहराई में अभी भी खोए 5 लोग दिग्गजों के गढ़ में सेंध! शिवपाल,सतीश-केशव की सीटों पर 50,000 से सवा लाख तक नाम कटे दिनदहाड़े गोलियों की गूंज से दहला मिर्जापुर! प्रधान व अधिवक्ता को गोली मारकर हत्या 5 महीने बेटी की लाश के साथ पिता, प्यार,दर्द और सनक की रोंगटे खड़े कर देने वाली कहानी क्या अब टूट जाएगा मोनालिसा-फरमान का रिश्ता? महाकुंभ में वायरल गर्ल निकली नाबालिग UP Breaking News Live: लखीमपुर दौरे पर सीएम योगी, मथुरा नाव हादसे में 5 अभी भी लापता; यहां पढ़ें यूपी की बड़ी खबरें अशरफ के गनर रहे प्रॉपर्टी डीलर मर्डर केस में दो धरे गए,’मास्टरमाइंड’ शूटर अब भी फरार नींद में मां-बेटी पर तेजाबी हमला! युवती की मौत; 10 घंटे बाद पुलिस का सनसनीखेज खुलासा राधे-राधे’ के बीच मौत का मंजर: लाइफ जैकेट की लापरवाही ने यमुना में लील ली 10 जिंदगी झांसी में सीढ़ियों से गिरकर मजदूर की मौत या साजिश? जानकर दंग रह जाएंगे आप By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

