पपीते की खेती में बदलाव: ‘रेड लेडी’ किस्म से किसानों को मिल रही बंपर कमाई
झारखंड के देवघर में अब किसान पारंपरिक फसलों को छोड़कर पपीते की खेती की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं। कृषि विशेषज्ञ वकील यादव बताते हैं कि ‘रेड लेडी’ और ‘पूसा नन्हा’ किस्म की खेती में ‘रेड लेडी’ अधिक लोकप्रिय हो रही है। यह किस्म अधिक फल देती है और मेल पौधे कम निकलते हैं, जिससे उत्पादन में सुधार होता है। पपीते की खेती कम समय में अच्छा मुनाफा देती है। एक कट्ठा में करीब 40 पौधे लगाए जा सकते हैं, और छह महीने में फल आने लगते हैं। यह खेती किसानों के लिए तेजी से आय का एक अच्छा साधन बनती जा रही है।
===== ENGLISH VERSION =====
Farmers Shift to Papaya Cultivation: ‘Red Lady’ Variety Brings Bumper Profits
In Deoghar, Jharkhand, farmers are increasingly moving away from traditional crops to focus on papaya cultivation. Agricultural expert Vakeel Yadav explains that the ‘Red Lady’ and ‘Pusa Nanha’ varieties are being cultivated, with ‘Red Lady’ gaining popularity for its higher fruit yield and fewer male plants, leading to better production. Papaya farming provides good profits in a short time. About 40 plants can be grown per kattha, and fruits start appearing after six months. This farming method is quickly becoming a reliable source of income for farmers.

